फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सदर विधायक ने बांटे 1400 किसानों को कर्जमाफी के प्रमाणपत्र

सदर विधायक ने बांटे 1400 किसानों को कर्जमाफी के प्रमाणपत्र

Sat, 07 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
सदर विधायक ने बांटे 1400 किसानों को कर्जमाफी के प्रमाणपत्र
सदर विधायक ने बांटे 1400 किसानों को कर्जमाफी के प्रमाणपत्र
विज्ञापन

- कर्जमाफी की दूसरी लिस्ट में शामिल किसानों को मिले प्रमाणपत्र
- कृषि विद्यालय के सभागार में हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कर्जमाफी की दूसरी लिस्ट में शामिल 1400 से अधिक किसानों को शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर कर्जमाफी के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रमाणपत्रों का वितरण भाजपा के सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही ने किया। शेष किसानों को अब प्रमाणपत्र तहसील स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर दिया जाएगा।

कर्जमाफी की सूची में शामिल किसानों को प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए कृषि विद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें कर्ज से मुक्ति दिलाई है। उपकृषि निदेशक आरपी चौधरी और जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि किसानों की कर्जमाफी की पहली लिस्ट में शामिल 23,140 किसानों को प्रमाणपत्रों का वितरण हो चुका है। दूसरी लिस्ट में शामिल 39,981 किसानों में से शनिवार को 1400 से अधिक किसानों को कर्जमाफी के प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। शेष किसानों को अब तहसील स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रमाणपत्रों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कर्जमाफी की तीसरी लिस्ट भी जल्द जारी होने वाली है। कार्यक्रम में शामिल किसानों को जलपान की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. घनश्याम वर्मा, कृषि अधिकारी अशोक शर्मा के अलावा भाजपा नेता हितेश गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed