{"_id":"59bd6a054f1c1bb2688b4e96","slug":"150558569898-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 8 बजे से बिजलीघरों पर बैठेंगे जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 8 बजे से बिजलीघरों पर बैठेंगे जेई
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह 8 बजे से बिजलीघरों पर बैठेंगे जेई
- चीफ ने अफसरों को जारी किए आदेश
- 10 बजे से जनसमस्याओं के लिए बिजलीघरों पर रहेंगे तैनात
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। अब बिजलीघरों पर जेई व प्रभारी सुबह आठ से दस बजे तक बैठकर आवश्यक कार्य निपटाएंगे। जबकि 10 बजे से 12 बजे तक लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके लिए पावर कॉरपोरेशन चीफ ने अफसरों को आदेश जारी कर दिए हैं।
पावर कॉरपोरेशन चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने अफसरों को आदेश जारी किए हैं कि सभी बिजलीघरों के जेई व प्रभारी सुबह 8 बजे से 10 बजे तक विभागीय कार्यों को निपटाएंगे। जबकि 10 से 12 बजे तक वह जनसमस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करेंगे। इसके बाद जेई व प्रभारी बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई, नए कनेक्शन जारी, राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे। एसई संजीव राना ने बताया कि चीफ के आदेश पर एसई ने अधीनस्थ बिजलीघरों के जेई व प्रभारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि तय समय के अनुसार बिजलीघरों पर जेई नहीं मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।