{"_id":"59b419e74f1c1bf97f8b5714","slug":"15049753541825-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक माह की 25 तारीख को मनेगा लाडली दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक माह की 25 तारीख को मनेगा लाडली दिवस
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर 25 तारीख को मनेगा लाडली दिवस
बुलंदशहर। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरियों के स्वास्थ्य सुधार के प्रयास के साथ उनका चेकअप भी होगा। यह कार्य प्रत्येक माह की 25 तारीख को होगा। इस दिन को आंगनबाड़ी केंद्र पर लाडली दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
जिले में 3918 आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरियों को पोषाहार के साथ आयरन की गोलियां, सेनेटरी नैपकिन और टीकाकरण की भी सुविधा है। यह सब सलोनी योजना के तहत किया जाता है। बुलंदशहर जिला भी सलोनी योजना में शामिल है। जिला प्रशासन ने अब किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और उन्हें जागरूक करने के लिए प्रत्येक माह की 25 तारीख को लाडली दिवस के रूम में मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन किशोरियों को पोषाहार का वितरण होगा। इसके साथ ही उन्हें आयरन की गोलियां, सेनेटरी नैपकिन के साथ बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण होगा। इसके साथ ही उन्हें सफाई और शारीरिक मानसिक और उम्र बढ़ने के साथ शरीर में आने वाले बदलाव आदि के बारे भी बताया जाएगा। इसके अलावा उन्हें मिलने वाले पोषाहार से तरह-तरह के व्यंजन बनाने की कला भी बताई जाएगी, ताकि वह उसे और स्वादिष्ट बना सकें। सीडीपीओ शुभांगी कुलकर्णी ने बताया कि इसके लिए शासन से कोई सहायता नहीं मिल रही। प्रशासन के आदेश पर समुदाय के सहयोग से कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया है। इसके लिए संबंधित अफसर और कर्मचारियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।