फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बसपा को जिले में बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी

बसपा को जिले में बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी

Fri, 08 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
बसपा को जिले में बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी
बसपा को जिले में बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी
विज्ञापन

- कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 2012 में बने थे स्याना से विधायक
- 2017 में कांग्रेस छोड़ बसपा के टिकट से लड़े थे चुनाव
- भाजपा प्रत्याशी से 71545 वोटों से हारे थे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। लगातार दो विधानसभा चुनाव व एक लोक सभा चुनावों में करारी हार झेलने वाली बसपा को जिले में तगड़ा झटका लगा है। जिले में एक विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक दिलनवाज खान ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष मायावती को भेजा है।
स्याना क्षेत्र के पूर्व विधायक दिलनवाज खान ने गत विधानसभा चुनावों में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसमें दिलनवाज को भाजपा प्रत्याशी ने 71,545 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद अब अचानक बसपा के पूर्व प्रत्याशी ने पार्टी से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। बताया जा रहा है कि दिलनवाज का निकाय चुनावों से पहले पार्टी छोड़ना बसपा के लिए बड़ा नुकसान है। इस दौरान दिलनवाज ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को इस्तीफा भेजा है। दिलनवाज खान ने बताया कि कुछ व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने त्यागपत्र दिया है। अपने नए राजनीतिक सफर के बारे में कुछ भी कहने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


दादा कांग्रेस सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री
स्याना के पूर्व विधायक दिलनवाज खान के पिता इम्तियाज खान कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधायक चुने गए थे। इससे पहले पूर्व विधायक के दादा मुमताज मोहम्मद कांग्रेस के टिकट पर चार बार विधायक बने थे। इस दौरान वह कांग्रेस की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साथी की तलाश की चर्चाएं तेज
बसपा से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक सपा या रालोद में शामिल हो सकते हैं। हालांकि कुछ सूत्रों ने दावा किया कि दिलनवाज वर्ष 2017 में की गई अपनी भूल को सुधारकर घर वापसी करेंगे, लेकिन इस संबंध में पूर्व विधायक ने अभी कुछ भी साफ नहीं किया है।


-------- पुनीत शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed