फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अपनी ही सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे भाजपाई

अपनी ही सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे भाजपाई

Fri, 08 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
अपनी ही सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे भाजपाई
अपनी ही सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे भाजपाई
विज्ञापन

- सोमवार को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में जमकर हुई थी फिजूलखर्ची
- सीएम ने दिए थे धार्मिक पुस्तकों व एक फूल से स्वागत के आदेश
पुनीत शर्मा
बुलंदशहर।
सत्ताधारी दल के नेताओं पर अपनी सरकार के निर्देशों का भी कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। अतिथियों के स्वागत में होने वाले खर्चे को कम करने के लिए हाईकमान लगातार निर्देश जारी कर रहा है। इसके बाद भी जिले के नेता इस पर अमल करने की जहमत नहीं उठाना चाहते। इसकी एक बानगी बीते दिनों हुए एक कार्यक्रम में देखने को मिली। जब मुख्य अतिथि के स्वागत के लिए 20 किलो से अधिक फूलों की मालाओं का प्रयोग किया गया।
गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी कर सभी कार्यकर्ताओं व अफसरों को निर्देश दिए थे कि अतिथियों के आगमन पर फिजूलखर्ची रोकी जाए। साथ ही अतिथियों का स्वागत फूलों के बुके व मालाओं से न कर केवल एक फूल से किया जाए। लेकिन मुख्यमंत्री के आदेशों को उनकी ही पार्टी के नेता धूल में मिलाने पर लगे हुए हैं। नगर क्षेत्र में बीते सोमवार को भाजपा का पिछड़ा कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के बड़े नेता व एटा सांसद राजू भैया ने शिरकत की। उनके स्वागत में जिले के सांसद, विधायक समेत जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने जमकर सीएम के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई।
विज्ञापन


धार्मिक ग्रंथों से स्वागत के भी दिए थे निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी अफसरों व नेताओं को निर्देश देते हुए कहा था कि अतिथियों के स्वागत में फूलों व धन की बर्बादी पर रोक लगाई जाए। इसके स्थान पर अतिथियों के स्वागत में धार्मिक ग्रंथों जैसे गीता, रामायण आदि भेंट की जाए। लेकिन जिले में ये निर्देश महज कागजी बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के आदेशों की अवहेलना नहीं की जा रही है। कार्यकर्ता अपनी-अपनी मालाओं से मुख्य अतिथि का स्वागत करते हैं। सरकार के निर्देशों से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत करा दिया गया है। - हिमांशु मित्तल, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed