फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जहरीली हवा बिगाड़ रही फेफड़ों की ‘केमिस्ट्री’

जहरीली हवा बिगाड़ रही फेफड़ों की ‘केमिस्ट्री’

Fri, 08 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
जहरीली हवा बिगाड़ रही फेफड़ों की ‘केमिस्ट्री’
जहरीली हवा बिगाड़ रही फेफड़ों की ‘केमिस्ट्री’
विज्ञापन

- हवा से शरीर में प्रवेश कर रहे 140 माइक्रोग्राम हानिकारक कण
- हवा में सल्फर-डाई-आक्साइड और नाइट्रोजन-डाई-आक्साइड सामान्य
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जहरीली हवा के कारण जिले में फेफड़े, सांस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अफसरों के अनुसार कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट के हिसाब से खुर्जा क्षेत्र में हवा सांस लेने लायक नहीं है। नाक द्वारा फेफड़ों तक पहुंचने वाली हवा में औसतन कण 100 माइक्रोग्राम प्रति मिनट से अधिक नहीं होना चाहिए। मगर खुर्जा की हवा में हानिकारक कणों की मात्रा सामान्य से काफी अधिक है। खुर्जा की हवा में विद्यमान हानिकारक कणों की मात्रा 100 से बढ़कर 157 माइक्रोग्राम और 172 माइक्रोग्राम पहुंच गई है। प्रदूषित हवा से लोग समय से पहले थककर हांफ रहे हैं। बता दें कि हवा के द्वारा नाक में जाने वाले कणों का आकार औसतन 10 माइक्रोग्राम होता है। खुश करने वाली बात यह है कि हवा में नाइट्रोजन-डाई-आक्साइड और सल्फर-डाई-आक्साइड की मात्रा खतरनाक बिंदु से काम है। नाइट्रोजन-डाई-आक्साइड की मात्रा 21-22 माइक्रोग्राम और सल्फर-डाई-आक्साइड की मात्रा 22 और 20 माइक्रोग्राम निकली है। सामान्य तौर पर यह मात्रा अधिकतम 80 माइक्रोग्राम होनी चाहिए। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हवा की सेहत बिगाड़ने वाले 100 यूनिटस को नोटिस भेज जवाब मांगा है। बता दें कि लोकसभा में प्रदूषित हवा का मुद्दा उठाया गया था। बुलंदशहर के प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी ने लोकसभा को जनपद में हवा का स्टेटस भेज दिया है। प्रदूषण की रिपोर्ट के साथ कार्रवाई की जानकारी भी दी गई है।

ऑनलाइन मॉनीटरिंग के दावे फेल
एनजीटी ने आदेश दिए थे कि फैक्ट्रियों में सिस्टम लगाकर प्रदूषण की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाए, लेकिन छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी खुर्जा की मीट फैक्ट्रियों में प्रदूषण की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की व्यवस्था फेल नजर आ रही है। पॉटरी मालिकों ने अभी अपनी फैक्ट्रियों में सिस्टम लगाकर प्रदूषण विभाग के सर्वर से कनेक्ट नहीं किया है।
विज्ञापन


खुर्जा की हवा में हानिकारक कणों की अधिकता पाई गई है। हवा में औसतन कण 100 माइक्रोग्राम प्रति मिनट से अधिक नहीं होने चाहिए। हालिया रिपोर्ट में हानिकारक कण 170 तक पाए गए हैं। - जीएस श्रीवास्तव, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर प्रदूषित हवा शरीर में जाने से फेफड़ों के कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। इसके लिए लोग मुंह पर मास्क पहनें तथा धुएं या अन्य प्रदूषित स्थान पर कम से कम जाएं। - डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed