फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार, किया धरना-प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार, किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 08 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार, किया धरना-प्रदर्शन
शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार, धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

- 11 और 12 सितंबर को दिल्ली आंदोलन में शामिल होने का लिया निर्णय
- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले एकजुट हुए शिक्षामित्र
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
सरकार से खफा चल रहे शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को फिर हुंकार भरते हुए नगर के राजेबाबू पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इसमें जिले के शिक्षामित्र उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले एकत्रित हुए और चेतावनी दी कि उनका हक न मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरना-प्रदर्शन में शामिल सभी शिक्षामित्रों ने सबसे पहले एकमत होकर 11 और 12 सितंबर को दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में भागीदारी करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को लेकर सकारात्मक रुख नहीं दिखा रही है। आने वाले चुनाव में हम दिखा देंगे कि वह सरकार बनाना और बिगाड़ना अच्छी तरह जानते हैं। जिला महामंत्री सलीम खान ने कहा कि योगी सरकार अपने वादे से मुकर गई है। मगर, शिक्षामित्र अपना हक हरहाल में लेकर रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष निर्दोष भाटी ने सभी शिक्षामित्रों से दिल्ली में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। उप संरक्षक पुष्पेंद्र चौधरी और प्रेम कुमार ने कहा कि पहले तो उन्हें समायोजित सहायक शिक्षक बना दिया। मगर, अब 10 हजार वेतन देने की घोषणा से शिक्षामित्र नाराज हैं। इस दौरान विशाल चौधरी, छोटे खां, मुनि देव, राखी यादव, ममता अग्रवाल, साधना, गीता रानी, सीमा रानी, सविता, कविता, रहनुमा, सगुफा, अंजुम, अंजू शर्मा, अनीता लौर और ममता चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed