{"_id":"59b189af4f1c1bef7f8b4c3f","slug":"15048073591315-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अक्टूबर से चलेंगी जिले की चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अक्टूबर से चलेंगी जिले की चीनी मिल
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अक्टूबर से चलेंगी चीनी मिलें
जिले की चीनी मिलें 15 अक्टूबर से चलेंगी। मिलों को चलाने और गन्ना खरीद के लिए संचालकों ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला गन्ना अधिकारी ने मिलों से गन्ने की खपत का ब्योरा मांगा है।
जिले में एक लाख से अधिक गन्ना उत्पादक किसान हैं। इन किसानों ने इस बार 45941 हेक्टेयर के आसपासगन्ने की फसल उगाई है। जिले में संचालित अनूपशहर चीनी मिल, अनामिका चीनी मिल अगौता, साबितगढ़ चीनी मिलें गन्ने की खरीद करती हैं। इसके अलावा हापुड़ की ब्रजनाथपुर चीनी मिल और सिंभावली चीनी मिल के अलावा गंगा पार रजपुरा चीनी मिल भी जिले के किसानों का गन्ना बड़ी मात्रा में खरीदती हैं। जैसे-जैसे गन्ने की पेराई का समय नजदीक आता जा रहा है तो मिलों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिला गन्ना विकास अधिकारी की ओर से गन्ना खरीद की पर्ची आदि काम अंतिम चरण में है। जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि चीनी मिलों ने मिल चलाने और गन्ना खरीद केे लिए तैयारी शुरू कर दी है। वह भी चीनी मिलों से संपर्क कर चल रही प्रक्रिया की समय-समय जानकारी ले रहे हैं। जिले की चीनी मिलें 15 अक्टूबर से गन्ना खरीद शुरू कर देंगी।