{"_id":"59ac40c44f1c1b4a738b4ff7","slug":"150446100714-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी बार गंगोत्री की चोटी फतह करेगा भूपेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी बार गंगोत्री की चोटी फतह करेगा भूपेश
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी बार गंगोत्री की चोटी फतह करेगा भूपेश
- अब तक 25 से अधिक पर्वतों की चोटियों को कर चुका है फतह
- आईटीबीपी व आईएमएफ के साथ कुल 15 सदस्यीय दल में शामिल होगा भूपेश
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र निवासी भूपेश कुमार तीसरी बार गंगोत्री की चोटी पर फतह करने के लिए चढ़ाई शुरू कर दी है। भूपेश के साथ आईटीबीपी के दस जवानों के साथ कुल 15 सदस्यों का एक ग्रुप है। संभवत: माह के अंत तक भूपेश गंगोत्री की चोटी फतह कर लेगा।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा निवासी भूपेश कुमार गंगोत्री की चोटी फतह करने के लिए निकल चुका है। गंगोत्री की चोटी को तीसरी बार फतह करने के लिए भूपेश ने अपने साथियों के साथ चढ़ाई शुरू कर दी है। गंगोत्री की गगनचुंबी (6577 मीटर) ऊंचाई पर विजय पताका फहराने के लिए भूपेश के साथ 15 सदस्यीय दल ने चढ़ाई शुरू कर दी है। 15 सदस्यीय दल में 10 आईटीबीपी के जवान तथा आईएमएफ के अनुभवी क्लाइंबर शामिल हैं। भूपेश ने फोन पर बताया कि एक सितंबर को गंगोत्री की चोटी को फतह करने के लिए तीसरी बार चढ़ाई शुरू कर दी है। गगनचुंबी चोटी की फतह के लिए दल के सभी 15 सदस्य पूरे जी जान से जुटे हैं। आगमी 30 सितंबर तक गंगोत्री की चोटी फतह कर ली जाएगी।