{"_id":"59a324894f1c1b5b508b47b9","slug":"15038639473-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री न बनाए जाने पर छलका कैराना सांसद का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री न बनाए जाने पर छलका कैराना सांसद का दर्द
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री न बनाए जाने पर छलका कैराना सांसद का दर्द
- गुर्जर सभा के कार्यक्रम में हुए थे सम्मिलित
- बोले - समाज के किसी नेता को जल्द मिल सकता है कोई मंत्रालय
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह का दर्द रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान छलक आया। सांसद ने एक भी गुर्जर नेता को मंत्री न बनाए जाने पर अपनी ही सरकार को आड़े हाथों लिया। हालांकि बाद में सांसद ने सुधार करते हुए कहा कि समाज के नेताओं में से एक को मंत्री बनाने के लिए वार्ता चल रही है।
रविवार को कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह नगर के एक होटल में गुर्जर सभा के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। सांसद का गुर्जर सभा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मेधावियों को सम्मानित किए जाने वाले कार्यक्रम में सांसद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज ने देश को बड़े-बड़े अधिकारी, नेता दिए हैं। जबकि देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले विजय पथिक भी गुर्जर समाज से ही थे। इस मौके पर उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलते हुए कहा कि गुर्जर समाज से कई बड़े नेता होने के बाद भी सरकार में किसी को प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं दिया गया। यह समाज का अपमान है। हालांकि बाद में उन्होंने अपने शब्दों को संभालते हुए कहा कि समाज के प्रतिनिधित्व के लिए अभी सरकार में वार्ता चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही सरकार गुर्जर समाज के नेताओं को प्रतिनिधित्व करने का मौका देगी। भाजपा सांसद के स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी महेंद्र भैया, भवतोष गुर्जर, दिनेश मावी, अरविंद भाटी, संजीव कुमार मावी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
गुर्जर समाज के मेधावियों को किया सम्मानित
नगर के विराट फार्म हाउस में रविवार को गुर्जर सभा द्वारा मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कैराना सांसद हुकुम सिंह ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 75 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने मेधावियों को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित करते हुए उनसे भविष्य में मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। इस मौके पर मेरठ विधायक सौमेंद्र तोमर, लोनी विधायक नंद किशोर, दादरी विधायक तेजपाल नागर पूूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, श्यौपाल सिंह, डॉ. आशीष प्रकाश आदि मौजूद रहे।