{"_id":"599b16da4f1c1b20188b489f","slug":"150333617613-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले महिला जिपं सदस्य गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले महिला जिपं सदस्य गायब
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव से पहले महिला जिपं सदस्य गायब
- महिला के जेठ ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव से एक दिन पहले वार्ड 32 की सदस्य गुड्डी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। गुड्डी के परिजनों ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। ऐसे में जिला पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त तो कहीं सदस्यों की किडनैपिंग की चर्चाएं चल रहीं हैं। अब सोमवार को वार्ड नंबर 32 से जिला पंचायत सदस्य गुड्डी पत्नी विनोद के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के चलते गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। गुमशुदगी दर्ज कराते हुए गुड्डी के जेठ कंछी सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को वह घर से अपने पति विनोद से मिलने के लिए बोलकर निकली थीं, लेकिन न तो वह अपने पति के पास पहुंचीं और न ही घर वापस लौटीं। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली देहात प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि फिलहाल तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।