फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ओडीएफ की अलख जगाने को 15 और टीमें तैयार

ओडीएफ की अलख जगाने को 15 और टीमें तैयार

Mon, 21 Aug 2017 10:52 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
ओडीएफ की अलख जगाने को 15 और टीमें तैयार
ओडीएफ की अलख जगाने को 15 और टीमें तैयार
विज्ञापन

- टीमों में शामिल स्वच्छता ग्राही की ट्रेनिंग अंतिम चरण में
- डीपीआरओ ने टीमों को गांव किए चिह्नित, रवाना करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए 15 और टीम तैयार हो गई हैं। टीम में शामिल स्वच्छता ग्राही की ट्रेनिंग अंतिम चरण में है और यह गांव-गांव जाकर ओडीएफ की अलख जाएंगी। डीपीआरओ ने टीमों को गांव चिह्नित कर रवाना करने की तैयारी कर ली है।

स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के तहत जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से कार्य जारी है। अब तक इसके तहत 102 गांवों को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। सितंबर माह तक जिले के 300 से अधिक गांवों को ओडीएफ मुक्त करने को प्रयास जारी हैं। इसके लिए विभाग की ओर से स्वच्छता ग्राही टीमों का गठन किया गया है। 27 टीम पहले से ही गांव दर गांव पहुंचकर ग्रामीणों को खुले में शौच न करने और शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इसके साथ ही अब विभाग ने 15 और टीमों का चयन कर उसमें शामिल स्वच्छता ग्राही को ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग 23 अगस्त तक जारी रहेगी और उसके बाद टीमों को गांवों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले को ओडीएफ करने के लिए प्रयास जारी हैं और इसके लिए स्वच्छता ग्राही की टीमों का गठन किया गया है। 15 टीमों की ट्रेनिंग जारी है और इन टीमों को गांव चिह्नित कर लिए गए हैं। ट्रेनिंग संपन्न होते ही इन टीमों को गांवों में रवाना कर दिया जाएगा। उन्होंने जिले की जनता से आह्वान किया है कि वह ओडीएफ को सफल बनाने में विभाग और टीमों का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से खुले में शौच न कर शौचालय का प्रयोग करने के लिए आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed