फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छुट्टी पर आए पुलिसकर्मी की मौत, गांव में शोक

छुट्टी पर आए पुलिसकर्मी की मौत, गांव में शोक

Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
छुट्टी पर आए पुलिसकर्मी की मौत, गांव में शोक
छुट्टी पर आए पुलिसकर्मी की मौत, शोक
विज्ञापन

बुगरासी। गांव बुकलाना निवासी छुट्टी पर आए पुलिसकर्मी की बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। पुलिसकर्मी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। नोएडा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

गांव बुकलाना निवासी डॉ. यशवंत सिंह का 26 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार लगभग छह माह पूर्व उन्नाव में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। वह 10 दिन पूर्व गांव में छुट्टी पर आया हुआ था। उसके पेट में दर्द की शिकायत थी। इस पर उसे चिकित्सकों को दिखाया गया। आराम नहीं होने पर परिजन उसे नोएडा इलाज के लिए ले गए। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह प्रमोद की अचानक मौत हो गई। मौत का कारण गुर्दे फेल होना बताया जा रहा है। प्रमोद की मौत से पूरे परिवार में हाहाकार मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक यशवंत सिंह का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed