{"_id":"5995d1d24f1c1bb4798b45ac","slug":"150299081916-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट शुरू
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय बास्केटबाल टूर्नामेंट शुरू
बुलंदशहर। रैनेसा स्कूल के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बास्केटबाल के युवा खिलाड़ी सचिन शर्मा मौजूद रहे। वह वर्तमान में दिल्ली बास्केटबाल टीम के कप्तान हैं। टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए मैच के बालक वर्ग में आजाद पब्लिक स्कूल ने एलडीएवी स्कूल को 24-20 से हरा दिया। दूसरी ओर संतोष इंटरनेशन स्कूल ने निर्मला कॉन्वेंट स्कूल को 35-13 से परास्त किया। बालिका वर्ग में संतोष इंटरनेशनल स्कूल ने रैनेसा स्कूल को 4-1 से हराया। बालक वर्ग में जेपी विद्या मंदिर को डीपीएस ने 20-15 से हराया। जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिराग शर्मा ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। रैनेसा स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा ने अन्य स्कूलों से आई सभी टीम के खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया।