फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   इमरजेंसी रोस्टरिंग व ट्रिपिंग ने उड़ाई लोगों की नींद

इमरजेंसी रोस्टरिंग व ट्रिपिंग ने उड़ाई लोगों की नींद

Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
इमरजेंसी रोस्टरिंग व ट्रिपिंग ने उड़ाई लोगों की नींद
इमरजेंसी रोस्टरिंग व ट्रिपिंग ने उड़ाई लोगों की नींद
विज्ञापन

- रात में दो घंटे की हो रही है कटौती
- अधिकतर बिजलीघरों के जेई नहीं उठाते हैं फोन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बिजली की इमरजेंसी रोस्टरिंग ने लोगों की रात की नींद उड़ाई हुई है। बिजलीघरों पर फोन भी लगातार बिजी रहता है। गर्मी में अघोषित कटौती होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शासन ने जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली सप्लाई के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी जिले के बिजली अफसर लोकल स्तर पर कटौती करने से बाज नहीं आ रहे हैं। रात में अफसर इमरजेंसी रोस्टरिंग के नाम पर पूरे शहर की बत्ती गुल कर देते हैं तो क्षेत्रों में लोकल फाल्ट के नाम पर बिजली की अंधाधुंध कटौती कर रहे हैं। अफसरों की मनमानी के कारण भीषण गर्मी में लोगों का रात को सोना दूभर हो गया है। बुधवार की रात 9.30 बजे से 11.30 बजे तक लगातार पूरे शहर में बिजली गुल रही। इसके बाद बिजली आई तो लोगों को राहत मिल सकी, लेकिन कुछ देर बाद ही लगातार ट्रिपिंग होने से लोग परेशान हो उठे। लोगों ने बिजली कटौती का कारण जानने के लिए बिजलीघर प्रभारी, बिजलीघर व कंट्रोल रूम पर कई बार फोन किया, लेकिन फोन न मिलने तथा रिसीव न होने पर लोगों को निराशा हाथ लगी। इस बाबत शास्त्रीनगर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली न आने पर उन्होंने हाईड्रिल बिजलीघर प्रभारी को फोन किया था, लेकिन बिजलीघर प्रभारी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ते ही बिजली की ट्रिपिंग शुरू
क्षेत्र में गर्मी बढ़ते ही एक बार फिर से बिजली ने आंख मिचौली शुरू कर दी है। जैसे-जैैसे तापमान बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे बिजली की आंख मिचौली भी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को दिन में चिलचिलाती धूप निकली तो दिन में बिजली भी लगातार ट्रिप करती रही। जिससे भीषण गर्मी में लोग दिन भर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से ही इमरजेंसी रोस्टरिंग की गई थी। लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है। यदि बिजलीघर पर फोन नहीं उठ रहे हैं तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- संजीव राना, एसई, पावर कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed