{"_id":"5995d1ca4f1c1ba25b8b4713","slug":"150299081110-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर किया शिक्षामित्रों ने हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर किया शिक्षामित्रों ने हंगामा
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, यातायात धड़ाम
- मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा शिक्षामित्राें का विरोध प्रदर्शन
- कलक्ट्रेट कर्मियों ने किया गेट बंद, सड़क पर बैठे शिक्षामित्र
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
मांगों को लेकर दूसरे दिन भी शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन जारी रखा। कलक्ट्रेट गेट बंद होने के चलते शिक्षामित्रों ने सड़क पर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। इससे राजे बाबू रोड, काला आम रोड, कचहरी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे तक लोग चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे रहे। गेट पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने किसी तरह शिक्षामित्रों को शांत किया।
बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन शिक्षामित्रों ने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस मौके पर बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए शिक्षामित्र प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने पहले ही गेट बंद कर दिया, इसके चलते कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षामित्रों ने गेट के बाहर ही सड़क पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क पर भयंकर जाम लग गया। जाम में मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस को जाम में फंसा देखकर मौके पर खड़े पुलिसकर्मियों ने किसी तरह एंबुलेंस को निकाला। नारेबाजी करते हुए शिक्षामित्र डीएम से मिलने की बात पर अड़ गए। बाद में कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने शिक्षामित्रों को समझाकर शांत किया। इसके बाद शिक्षामित्रों ने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि जब तक सरकार मांगों को नहीं मानेगी, तब तक शांति प्रिय रूप से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में सलीम खान, नीशू, सविता, राकेश, संजय, देवेन्द्र आदि मौजूद रहे।