फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बिना बताए अनुपस्थित रहने वाला अध्यापक निलंबित

बिना बताए अनुपस्थित रहने वाला अध्यापक निलंबित

Wed, 09 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
बिना बताए अनुपस्थित रहने वाला अध्यापक निलंबित
बिना बताए अनुपस्थित रहने वाला अध्यापक निलंबित
विज्ञापन

-बच्चों से झाड़ू लगवाने पर प्रधानाध्यापक के वेतन पर लगाई रोक
- बीएसए ने पांच स्कूलों का किया निरीक्षण, पाई अनियमिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बीएसए ने परिषदीय स्कूलों में चल रहे शिक्षण कार्य का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया। पांच स्कूलों के निरीक्षण में अनियमित्ताएं पाई गई। इस दौरान बीएसए ने बच्चों से झाडू लगवाने सहित कई आरोप में घिरे एक प्रधानाध्यपक का आगामी आदेश तक वेतन रोकने के आदेश जारी कर स्पष्टीकरण भी मांग लिया है। वहीं एक स्कूल में बिना बताए अनुपस्थित चल रहे एक अध्यापक को निलंबित कर दिया।

बीएसए ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय कैथरा का निरीक्षण किया। यहां पर मात्र आठ बच्चों को ड्रेस वितरण का मामला सामने आया। निरीक्षण में एमडीएम की पंजिका अपूर्ण मिली। बच्चों से झाडू लगवाने और अपने व्यक्तिगत काम करवाने का मामला सामने आया। इस पर प्रधानाध्यापक का आगामी आदेश तक वेतन रोकने आदेश जारी कर उससे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। इसके बाद बीएसए उच्च प्राथमिक विद्यालय सबदलपुर पहुंचे और यहां पर 48 बच्चों के सापेक्ष 28 ही उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय नैथला हसनपुर का भी निरीक्षण किया गया। यहां पर एक अध्यापक लगातार अनुपस्थित होना पाया गया। जिस पर इस अध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया। इसी तरह बीएसए ने इसी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर 56 बच्चों से मात्र 34 बच्चे उपस्थित पाए गए। इस पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा लिया है। बीएसए ने स्कूलों के साथ कैथरा स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। यहां भी अनियमिताएं पाई गई। इसकी रिपोर्ट डीएम और सीडीओ आदि प्रशासनिक अफसरों को भेज दी है। उधर, बीएसए अजीत सिंह का कहना है कि स्कूलों का निरीक्षण जारी रहेगा और किसी भी अध्यापक को मनमानी नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed