{"_id":"59830ca54f1c1b807b8b46f7","slug":"1501760768101-26-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौज में भर्ती के नाम पर 1.26 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौज में भर्ती के नाम पर 1.26 लाख ठगे
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
फौज में भर्ती के नाम पर 1.26 लाख ठगे
- क्षेत्रवाद में उलझी पुलिस, नहीं की रिपोर्ट दर्ज
गुलावठी। गांव अहमदगढ़ जिला निवासी कई युवकों से गुलावठी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उन्हें फौज में भर्ती कराने के नाम पर एक लाख 26 हजार रुपये ठग लिए। बुधवार को पीड़ित युवक अपने परिजनों के साथ गुलावठी थाने पहुंचे तथा उनके साथ ठगी की तहरीर दी। युवक ललित कुमार, सौरभ कुमार, कुलदीप, आकाश, यतेेेेेंद्र सिंह, पंकज, मोहित, प्रकाश सिंह ने बताया कि ठगने वाले व्यक्ति ने अपने को गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव सोहनपुर का निवासी बताया था तथा उनसे एक लाख 26 हजार रुपये फौज में भर्ती कराने के नाम पर ठग लिए। उन्होंने थाना अहमदगढ़ में जब इसकी शिकायत की तो पुलिस ने यह कहकर कि आरोपी गुलावठी थाना क्षेत्र का है, उन्हें गुलावठी थाने भेज दिया। उन्होंने एसएसआई चंद्रसेन सिंह को तहरीर दी है। परंतु एसएसआई ने भी यह कहकर टरका दिया कि अहमदगढ़ थाने में रिपोर्ट लिखी जाएगी। क्योकि घटना वहीं पर हुई है। इसके बाद पीड़ित युवक निराश वापस लौट गए।