{"_id":"597b8b054f1c1bf5768b4585","slug":"15012688256-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बीएसए कार्यालय पर ताला डालेंगे शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बीएसए कार्यालय पर ताला डालेंगे शिक्षामित्र
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज बीएसए कार्यालय पर ताला डालेंगे शिक्षामित्र
समायोजन रद्द होने से खफा जिले के शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को भी बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने शनिवार को बीएसए कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी देने के साथ अब तक प्रदेश में हो चुकी शिक्षामित्रों की मृत्यु पर गहरा शोक जताया।
इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। जिले भर के शिक्षामित्र उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले एकत्रित हुए और धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि जब तक कोई हल नहीं निकल जाता, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन रद्द होने के बावजूद भी अगर केंद्र और प्रदेश सरकार चाहे तो आरटीई एक्ट में संशोधन कराकर इस समायोजन को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
महामंत्री सलीम खान ने कहा कि प्रदेश में लगातार धरना-प्रदर्शन होने के बावजूद अभी शासन स्तर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है।
जिला उपाध्यक्ष देवेंद सिंह ने कहा कि सभी शिक्षामित्र शनिवार को सुबह नौ बजे बीएसए कार्यालय पर उपस्थित होकर तालाबंदी करेंगे। धरने को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का भी समर्थन मिला।
इस दौरान नीशू चौधरी, संजय मावी, हेमपाल सिंह, रुबी देवी, बनी सिंह, विनोद यादव, देवेंद्र पोसवाल, नगपाल सिंह, जावेद खान आदि सैकड़ों शिक्षामित्र शामिल रहे।
वहीं, दूसरी ओर विद्यालय संचालक शिक्षण सेवा संघ के अध्यक्ष प्रमोद विद्रोही ने बताया कि संघ ने महामहिम राष्ट्रपति को डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजकर शिक्षामित्रों को न्याय दिलाने की मांग की है।