{"_id":"597a22c84f1c1b6b218b4959","slug":"15011766024-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली हाउस के लिए किसान करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली हाउस के लिए किसान करें आवेदन
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली हाउस के लिए किसान करें आवेदन
जिला उद्यान विभाग ने जिले के किसानों से पाली हाउस के लिए आवेदन करने का आह्वान किया है। अफसरों का दावा है कि पाली हाउस बनाकर किसान फूल व सब्जी की फसल उगाकर अधिक मुनाफा कमा सकता है।
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत किसानों को पाली हाउस निर्माण करवाया जा रहा है। पाली हाउस बनाने पर किसान को सरकार से 50 फीसदी सब्सिडी मिलती है।
इसके लिए किसान को विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने के साथ आवेदन करना होता है। आवेदन होने पर किसान को पाली हाउस बनाने की मंजूरी दे दी जाती है। पाली हाउस का निर्माण पूरा होने पर किसान के बैंक खाते में सब्सिडी की राशि ट्रांसफर कर दी जाती है। जिले में करीब दस पाली हाउस पहले बन चुके हैं।