फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एसडीएम करेंगे पालिका के सफाई कार्यों का निरीक्षण

एसडीएम करेंगे पालिका के सफाई कार्यों का निरीक्षण

Thu, 27 Jul 2017 10:54 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम करेंगे पालिका के सफाई कार्यों का निरीक्षण
एसडीएम करेंगे पालिका के सफाई कार्यों का निरीक्षण
विज्ञापन


नगर पंचायत और पालिकाओं के प्रशासक बनने जा रहे अधिशासी अधिकारियों की डीएम ने जिम्मेदारी बढ़ा दी है। क्षेत्र में साफ सफाई के निरीक्षण के लिए एसडीएम को जिम्मेदारी दी है।

डीएम ने निरीक्षण रिपोर्ट में खामियां मिलने पर संबंधित अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही नाले और नालियों से अतिक्रमण को हटवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. रोशन जैकब ने जिले की सभी नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने नगरों में नाला सफाई, नगर की सफाई तथा चिन्हित डंपिंग ग्राउंड आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर को स्वच्छ बनाने के लिए सड़कों पर यदि नगर पालिकाओं द्वारा कूड़े के ढेर लगाए जाते हैं तो इसका एसडीएम निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजेंगे। जिससे संबंधित अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि यदि नागरिकों/दुकानदारों द्वारा सड़कों पर कूड़ा डाला जाता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए पालिका की जमीनों से अवैध कब्जे हटाए जाने की समीक्षा भी पालिकावार की।

निर्धन लोगों को मिले शौचालय निर्माण के लिए राशि
बैठक में नगरों में स्वच्छ शौचालयों के निर्माण पर भी चर्चा करते हुए डीएम ने कहा कि सर्वे के अनुसार निर्धन लोगाें को शौचालयों के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाए। सक्षम लोगों को निजी व्यय से शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करें।

इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर के नालों की सफाई कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि साफ किए गए नालों का निरीक्षण एक बार अवश्य कर लें। नाले व नालियों का निर्माण इस तरह से किया जाए कि इनमें पानी का बहाव ठीक हो।


सुबह छह बजे सफाई व्यवस्था की समीक्षा करेंगे ईओ
डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यदि नगरों को स्वच्छ बनाना है तो वह सुबह छह बजे सड़क पर निकलकर सफाई कार्य का निरीक्षण करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार, प्रशिक्षु आईएएस पुलकित गर्ग सहित समस्त नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed