फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गंग नहर में डूबे छात्र सचिन का शव मिला

गंग नहर में डूबे छात्र सचिन का शव मिला

Sat, 22 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
गंग नहर में डूबे छात्र सचिन का शव मिला
गंग नहर में डूबे छात्र सचिन का शव मिला
विज्ञापन


ग्राम फकाना में गंग नहर में डूबे छात्र सचिन (14) का शव शनिवार को मोहम्मदाबाद की पुलिया के पास मिला मिला है। मृतक सचिन का शनिवार को ग्राम फकाना में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

छात्र सचिन पुत्र धीरेंद्र सिंह शुक्रवार को गांव में ही उस समय नहर में डूब गया था, जबकि वह बंदरों से बचने के लिए नहर के किनारे भाग रहा था। सचिन के साथ उसके मित्र योगेश व गौरी भी थे, परंतु वह कुछ तैरना जानते थे। इसलिए नहर से बाहर निकल आए। परंतु सचिन का कोई पता नहीं चला था।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अधिकारी एवं ग्रामीण पांच घंटे तक गोताखोरों का इंतजार करते रहे, परंतु देर शाम पहुंचे गोताखोरों ने नहर में सचिन की तलाश की तो उन्हें भी सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों मनवीर सिंह, सुनील कुमार आदि ने बताया कि शनिवार को नहर के किनारे ढूढ़ते-ढू़ढते ग्राम मोहम्मदाबाद की पुलिया के पास पहुंचे तो सचिन का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने शव को गांव लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सचिन व उसके दोस्त गांव के मंदिर पर लगे कांवड़ियों के सेवा शिविर में कांवड़ियों की सेवा में लगे थे। उसी दौरान वे ऊपरी गंगनहर के पास पहुंच गए।


जहां बंदर उनके पीछे दौड़ने लगे। उन्होंने बंदरों से बचने के लिए नहर में छलांग लगा दी। सचिन को तैरना नहीं आता था, जिससे वह डूब गया।

प्रशासन की लापरवाही पर रोष
मृतक सचिन के परिजन एवं ग्रामीण सचिन के रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी के लिए प्रशासन को जिम्मेदार मान रहे हैं। उन्हें इस बात पर रोष है कि सचिन के नहर में डूबने के बाद गोताखोरों के पहुंचने में पांच घंटे लग गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गोताखोर तुरंत पहुंच जाते तो शायद सचिन की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed