{"_id":"5970e86d4f1c1b3a0a8b4584","slug":"15005718308-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी जेल की जमीन पर बनेगी पार्किंग व पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी जेल की जमीन पर बनेगी पार्किंग व पार्क
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी जेल की जमीन पर बनेगी पार्किंग, पार्क
नगर क्षेत्र स्थित पुरानी जेल की भूमि पर सड़क के किनारे पार्किंग और पीछे पार्क बनाने के लिए डीएम ने हरी झंडी दे दी है। पहले चरण में प्राधिकरण सड़क के किनारे पार्किंग व शेष बची जमीन की चहारदीवारी कराएगा। जिस पर करीब 2.5 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।
नगर क्षेत्र स्थित पुरानी जेल की भूमि पर गत दिनों से निर्माण को लेकर कश्मकश चल रही थी। अफसरों ने उक्त जमीन पर दुकानें, पार्किंग व पार्क बनाने का विचार दिया था, जिसे डीएम व कमिश्नर ने रद्द कर दिया था।
अब अफसरों के विचार पर डीएम ने उक्त जमीन पर पार्किंग व पार्क बनाने को हरी झंडी दे दी है। पूरी जमीन पर प्राधिकरण करीब दस करोड़ रुपये खर्च करेगा। फिलहाल पहले चरण में उक्त जमीन पर सड़क किनारे खुली पार्किंग व इसके पीछे पूरी जमीन पर पार्क व फव्वारे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
उक्त जमीन पर बनाई जाने वाली पार्किंग में कुल 379 कार खड़ी करने के लिए जगह होगी। इसमें आगे की ओर 78 तथा इसके पीछे 301 कारें खड़ी की जा सकेंगी। इसके बाद दूसरे चरण में उक्त जमीन पर 650 मीटर का रेसिंग ट्रैक बनाया जाएगा।
जबकि कुल जमीन 36682.82 वर्ग मीटर में से 25406.75 वर्ग मीटर जमीन पर पार्क और 11276.07 वर्ग मीटर जमीन पर पार्किंग व सड़क बनाई जाएगी। फिलहाल योजना को हरी झंडी मिलने के साथ ही बीडीए अफसरों ने जमीन पर खड़ी बिल्डिंग की नीलामी के लिए पीडब्ल्यूडी अफसरों को पत्र लिखा है।
डीएम ने पुरानी जेल की भूमि पर पहले चरण में पार्किंग व वॉकिंग ट्रैक बनाने के आदेश दिए हैं। योजना पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। - इंदु प्रकाश सिंह, विशेष कार्याधिकारी, बीडीए