फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   इंतजार खत्म, सीसीएसयू ने जारी की पहली कट ऑफ लिस्ट

इंतजार खत्म, सीसीएसयू ने जारी की पहली कट ऑफ लिस्ट

Thu, 20 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
इंतजार खत्म, सीसीएसयू ने जारी की पहली कट ऑफ लिस्ट
इंतजार खत्म, सीसीएसयू ने जारी की पहली कट ऑफ लिस्ट
विज्ञापन


बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएसएसी एग्रीकल्चर की प्रथम वर्ष की कक्षा में एडमिशन को सीसीएसयू ने बृहस्पतिवार को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट जारी हो ही छात्र-छात्राओं ेक चेहरे खिल गए और वह अपना नाम तलाश करने में जुट गए। पहली लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों के 24 जुलाई से एडमिशन शुरू होंगे और 26 जुलाई तक जारी रहेंगे।

जिले में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से 12वीं पास करने वाले छात्र-छात्राओं ने जिले के कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएसएसी एग्रीकल्चर की प्रथम वर्ष की कक्षा में करीब 8500 सीटों पर एडमिशन लेने के लिए 30 हजार से अधिक आवेदन किए गए।
विज्ञापन


सीसीएसयू की वेबसाइड पर 22 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 जुलाई तक जारी रही। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को पहली कट ऑफ लिस्ट का इंतजार था और बृहस्पतिवार को जैसे ही लिस्ट जारी होने का पता चला तो उनके चेहरे खिल उठे। वह लिस्ट में अपना नाम देखने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिस्ट देरी से जारी होने के कारण कॉलेजों द्वारा नोटिस बोर्ड पर चस्पा नहीं की गई। अधिकतर कॉलेज के प्राचार्यों का कहना है कि लिस्ट शनिवार को चस्पा कर दी जाएगी। क्योंकि शुक्रवार को सावन की शिवरात्रि का अवकाश है।

दूसरी ओर डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि पहली लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं के एडमिशन 24 से 26 जुलाई तक होंगे। एडमिशनन को लेकर सभी कॉलेजों ने अपनी-अपनी तैयारी पहले से ही कर ली है।


0 डीएवी कॉलेज की कट ऑफ लिस्ट
- बीए में 560 सीट: जनरल में 71.6, ओबीसी में 68.2 और एससी में 65.6 फीसदी अंक वाले छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है।
- बीएससी में 160 सीट: जनरल में 82.6, ओबीसी में 79.12 और एससी में 74.8 फीसदी अंक वाले विद्यार्थी शामिल हैं।
- बीकॉम में 180 सीट: जनरल में 76, ओबीसी में 79.2 और एससी में 70 फीसदी अंक वाले छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

24 को प्रवेश प्रक्रिया बंद रखेंगे शिक्षक
सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर सीसीएसयू के अधीन कॉलेजों के शिक्षक 24 को अवकाश पर रहेंगे। मूटा अध्यक्ष व डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 को मेरठ व सहारनपुर मंडल के सभी कालेजों के शिक्षक सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। जिसके कारण 24 जुलाई को सभी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से बंद रहेगी। इसके चलते 25 जुलाई को कॉलेजों मे प्रवेश प्रक्रिया यथावत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed