{"_id":"5970e77c4f1c1bc27f8b4624","slug":"15005715896-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी पर चस्पा होगी शिक्षकों समायोजन की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसी पर चस्पा होगी शिक्षकों समायोजन की लिस्ट
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरसी पर चस्पा होगी शिक्षकों की समायोजन लिस्ट
परिषदीय स्कूलों के समायोजन का काम प्रशासनिक और बीएसए कार्यालय के अफसरों की देखदेख में जारी है। पूर्व में गड़बड़झाला सामने आने पर अब इस कार्य को निष्पक्ष करने का दावा किया जा रहा है।
खास बात यह है कि समायोजन की लिस्ट बीआरसी पर चस्पा होगी और आपत्ति मांगी जाएगी। इसके बाद ही फाइनल लिस्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। शासन के आदेश पर बीएसए कार्यालय की ओर से परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का समायोजन किया जा रहा है।
इसके तहत स्कूल में बच्चों की संख्या के आधार पर शिक्षकों को तैनात किया जाएगा। मगर, इस कार्य के शुरूआत में गड़बड़झाला और फिर सरप्लस शिक्षकों की सूची व्हाट्सएप पर जारी होने से हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
इसे लेकर अफसरों पर सवाल भी उठने लगे थे और अवैध वसूली के साथ बच्चों की संख्या में खेल कर शिक्षकों का समायोजन करने के आरोप भी लगे। इन सबकी जांच के लिए सीडीओ ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया था और जांच को टीम गठित कर दी थी।
इसके चलते यह काम समय पर पूरा नहीं हो पाया। मगर, अब अफसरों का दावा है कि काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसमें एक स्कूल में गणित व विज्ञान के दो शिक्षक ही तैनात होंगे।
यदि किसी स्कूल में इन विषयों के शिक्षकों की संख्या अधिक है तो उसे सरप्लस सूची में शामिल कर किसी दूसरे स्कूल में या फिर उन्हें एकल और बंद स्कूल चलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
शिक्षकों का समायोजन शासनादेश और नियम अनुसार ही होगा। इस कार्य को जल्द पूरा करने के लिए काम तेज हो गया है। किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए इस कार्य में लगे अफसरों को सख्त हिदायत देकर किसी तरह की चूक न होने की चेतावनी दी है। जल्द ही काम पूरा होने पर लिस्ट बीआरसी पर चस्पा कर दी जाएगी। - जसजीत कौर, सीडीओ