{"_id":"5970e77a4f1c1b4b098b4595","slug":"150057158718-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैग के बाद अब बर्तन वितरण पर संकट के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैग के बाद अब बर्तन वितरण पर संकट के बादल
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैग के बाद अब बर्तन वितरण पर संकट के बादल
सपा सरकार में बच्चों को वितरित करने के लिए बैग व थाली-गिलास योजना शामिल है। बैग के वितरण पर फिलहाल संकट के बादल छाए हुए है और बर्तनों को वितरित करने के बाद में भी अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
सपा सरकार में प्राइमरी स्कूल के बच्चों को खाना परोसने के लिए शासन ने थाली व गिलास योजना की शुरुआत की थी। जिसके बाद शासन ने योजना के तहत स्कूलों में थाली व गिलास की खेप स्कूलों की संख्या के अनुसार भेज दी थी।
चुनाव की घोषणा होने के चलते अफसर स्कूलों में बर्तनों का वितरण नहीं कर पाए थे। चुनाव संपन्न हुआ तो सरकार बदल गई। जिसके बाद समाजवादी सरकार की लगभग सभी योजनाओं पर संकट के बादल मंडराने लगे।
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने गत सरकार की सभी योजनाओं के सामान को फिलहाल एक कमरे में बंद कर छोड़ दिया है।
लाखों की कीमत के बर्तनों पर जमी धूल
सपा सरकार में बच्चों को वितरित की जाने वाली थाली ग्लास योजना वर्तमान में पूरी तरह से धूल में दब चुकी है। योजना के तहत जिले को मिले बर्तनों को विभागीय अधिकारियों ने एक कमरे में बंद कर छोड़ दिया है।
सपा सरकार की योजनाओं के समान को वितरित करने के लिए फिलहाल शासन से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। शासन के निर्देशों के अनुसार ही कार्य किया जाएगा। - जसजीत कौर, सीडीओ