फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बारिश ने दिलाई राहत, फिर उमस ने बढ़ाई आफत

बारिश ने दिलाई राहत, फिर उमस ने बढ़ाई आफत

Thu, 20 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बारिश ने दिलाई राहत, फिर उमस ने बढ़ाई आफत
बारिश ने दिलाई राहत, उमस ने बढ़ाई आफत
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बृहस्पतिवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने राहत दिलाई। मगर, कुछ समय बाद धूप निकलने पर उमस ने आफत बढ़ा दी। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए, क्योंकि फसलों को फायदा हुआ। वहीं, मौसम वैज्ञानिक फिर से बारिश के आसार जता रहे हैं।

इस बार मानसून समय पर आया और शुरूआत में अच्छी बारिश हुई। मगर, इसके बाद जहां-तहां बारिश होने और पिछले कई दिन से बारिश नहीं होने पर सभी की चिंता बढ़ गई। तापमान बढ़ने से उमस अपना रंग दिखाने लगी।
विज्ञापन


इस समय धान की फसल को पानी की सबसे अधिक जरूरत है। ऐसा नहीं रहा कि कई बार बादल न छाए हो। मगर, बिन बरसे ही लौटते रहे। मौसम वैज्ञानिकों ने भी बारिश के आसार कम होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच बुधवार की रात्रि से ही आसमान में बादल छाने लगे और ठंडी हवा भी शुरू हो गई। बारिश होने के कुछ समय बाद धूप निकली और फिर उमस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 37 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है।


ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण बिगड़ना चिंता का विषय है। पिछले काफी दिनों से बदलते मौसम को लेकर बारिश के चांस बहुत कम बन रहे थे। मगर, अचानक बारिश होने से सबसे अधिक फायदा किसानों को हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed