{"_id":"6866b47ea80c61e39b0edfd6","slug":"15-government-schools-will-get-electricity-connection-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-136593-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 15 राजकीय विद्यालयों को मिलेगा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 15 राजकीय विद्यालयों को मिलेगा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 15 राजकीय विद्यालयों को बिजली कनेक्शन मिलेगा। विभाग ने 37.72 लाख रुपये की राशि ऊर्जा निगम को कनेक्शन के लिए दे दी है। अभी तक इन विद्यालयों में बिजली नहीं है। इससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी होती है।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में 50 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 15 राजकीय विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन कराने के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर राशि की मांग की गई थी। शासन की ओर से कनेक्शन करवाने के लिए 37.72 लाख रुपये की राशि प्राप्त हो गई है। यह राशि ऊर्जा निगम को उपलब्ध करा दी गई है, ताकि जल्द से जल्द स्कूलों में विद्युत कनेक्शन हो जाए।
साथ ही इससे संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बता दिया गया है कि वह अपने नजदीकी ऊर्जा निगम के कार्यालय से संपर्क कर विद्युत कनेक्शन लगवाने का काम करें। उन्होंने यह भी बताया कि अभी जिले में दो और राजकीय विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन नहीं है। इनमें कनेक्शन करवाने के लिए भी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है।