फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 days Jatav basti stalled power

15 दिन से जाटव बस्ती की बिजली ठप

Thu, 29 Dec 2016 10:38 PM IST
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
15 days Jatav basti stalled power
बिजली गुल - फोटो : ब्यूरो

विद्युत उपकेंद्र बुगरासी के अंतर्गत ग्राम सराय का जाटव बस्ती का ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिन से खराब है जिससे जाटव बस्ती में बिजली नहीं है। बार-बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर सही नहीं किए जाने को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है।

विज्ञापन


जाटव बस्ती में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है जो पिछले दो सप्ताह से खराब है। प्रमोद कुमार, चमन सिंह, नरेंद्र कुमार, अजय कुमार आदि ने बताया कि जाटव बस्ती का ट्रांसफॉर्मर पिछले 15 दिनों से खराब है। आपूर्ति आने के समय मात्र 10 वोल्टेज के साथ लाइट रहती है।
विज्ञापन


बार-बार शिकायत के बाद भी पावर कारपोरेशन ट्रांसफार्मर को सही नहीं करा रहे हैं। आरोप है कि पावर कारपोरेशन के अधिकारी ट्रांसफार्मर फुंका नहीं होने की बात तो कहते हैं, लेकिन न्यून वोल्टेज के साथ मिल रही आपूर्ति को सही करने के लिए कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई सचिन कुमार का कहना है कि किसी भी फाल्ट के होने की शिकायत नहीं मिली है। ट्रांसफार्मर चेक कराकर सही कराया जाएगा।

ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद लगवाया ट्रांसफार्मर
15 दिन से फुंके ट्रांसफार्मर के विरोध में बनैल के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने देर शाम ट्रांसफार्मर लगवा दिया। बनैल गांव में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। 15 दिनों से गांव में विद्युत आपूर्ति ठप थी।


कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से ग्रामीणों ने शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसे लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। फोन पर जानकारी मिलने के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने तत्काल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर गांव भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed