फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 approach roads will be repaired and widened at a cost of Rs 6.85 crore.

Bulandshahar News: 6.85 करोड़ रुपये की लागत से 15 संपर्क मार्गों की होगी मरम्मत व चौड़ीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
डिबाई। ब्लॉक दानपुर क्षेत्र में करीब 6.85 करोड़ रुपये की लागत से 19 संपर्क मार्गों की मरम्मत व चौड़ीकरण होगा। साथ ही जर्जर हो चुके दो लघु सेतु की भी मरम्मत की जाएगी। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। सभी मार्गों की मरम्मत व चौड़ीकरण होने के बाद तकरीबन दो से ढाई लाख की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डिबाई विधानसभा से विधायक सीपी सिंह ने बताया कि एमबी मार्ग से सतवरा वाया पूंठरी कला संर्पक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, गोविंदपुर फाटक से अतरौली रेलवे स्टेशन मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, बीए मार्ग से दौलतनगर संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत होगी।
विज्ञापन

वहीं, चिमावली संपर्क मार्ग, डिबाई कर्णवास मार्ग से रहमापुर संपर्क मार्ग, घुसराना मार्ग से औखंड संपर्क मार्ग, एमबी रोड से मुरादपुर संपर्क मार्ग, भीमपुर दोराहे से भीमपुर संपर्क मार्ग, गणेशपुर से धर्मपुर संपर्क मार्ग, रामनगर संपर्क मार्ग, उमरारा प्रकाशपुर संपर्क मार्ग, हनुमान चौक से रहीमकोट संपर्क मार्ग, पैगंबरपुर बगठारी संपर्क मार्ग की भी विशेष मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह खुसरूपुर नगला से करकरौरा सम्पर्क मार्ग और हुसैनपुरा वाया खेड़िया बक्स संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। नगला मूड मार्ग से छोईया पर लघु एवं पहुंच मार्ग और बीए मार्ग से दौरूऊ बंबे की पटरी संपर्क मार्ग पर पुल का पुनः निर्माण कार्य कराने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा था। शासन ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए राशि जारी कर दी है।

---

संपर्क मार्ग के नवनिर्माण के लिए 1.03 करोड़ रुपये स्वीकृत

अनूपशहर। विधानसभा अनूपशहर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्याना मार्ग से रामगढ़ संपर्क मार्ग का नवनिर्माण होगा। विधायक संजय शर्मा ने बताया कि मार्ग के नवनिर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने अब इस मार्ग के नवनिर्माण के लिए 1.03 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। बताया कि यह मार्ग पिछले काफी समय से जर्जर था। मार्ग का नवनिर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed