{"_id":"5966620a4f1c1be97f8b46ae","slug":"149988205620-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा लाखों का सामान
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा
चार दिन पहले एक व्यापारी को बदमाश नशीला पदार्थ सुंघाकर घर में रखी नकदी और जेवरात लूटकर ले गए। अगले दिन सुबह उसने जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने तीन दिन तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की साथ ही मीडिया को बताने पर धमकी दी। मामला मीडिया तक पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर ले ली है।
गांव जगतपुर उर्फ सुल्तानपुर निवासी तेजपाल सिंह पुत्र कृपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह इंवर्टर-बैट्रा सप्लाई का काम करता है। ककोड़ से बुलंदशहर मार्ग पर दुकान भी है। आठ जुलाई की रात करीब डेढ़ बजे पत्नी सुधा और दो बच्चों के साथ घर पर सोया हुआ था।
तेजपाल ने बताया कि सुबह देर से उठा। तभी जोर की बदबू आने लगी। सिर भी चकरा रहा था और तबीयत खराब थी। तेजपाल ने बताया कि किसी ने उसके ऊपर स्प्रे छिड़क दिया था। आंख खुलने पर देखा कि घर के दरवाजे खुले पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
बदमाश घर से 25 ग्राम सोना, कानों के झुमके, कानों के टॉप्स, एक टीका, गले के पैंडिल, तीन अंगूठी, 10 तोला चांदी की पाजेब, एक तगड़ी, एक जोड़ी बिछुआ, सात चांदी के सिक्के, 35 हजार रुपये नकदी ले गए है।
पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने चार दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। अब मनमाफिक चोरी की तहरीर लिखवाई है। चौकी प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि वारदात संदिग्ध है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।