फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कर्मिशयल हब के रूप में विकसित होगा ट्रांसपोर्ट नगर

कर्मिशयल हब के रूप में विकसित होगा ट्रांसपोर्ट नगर

Wed, 12 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
कर्मिशयल हब के रूप में विकसित होगा ट्रांसपोर्ट नगर
कामर्शियल हब के रूप में विकसित होगा ट्रांसपोर्ट नगर
विज्ञापन


नगर के ट्रांसपोर्ट नगर को कामर्शियल हब के रूप में विकसित करने के लिए बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने नई योजना बना ली है। अब नया ट्रांसपोर्ट नगर हरा-भरा होने के साथ शहर की शान बढ़ाएगा। वहीं प्राधिकरण ने भू-खंडों की नीलामी के लिए 14 और 15 जुलाई की तिथि जारी कर दी है।

बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने भूड़ चौराहे के निकट और गंग नहर के किनारे कई साल पहले ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया था। यहां पर विद्युत खंभे और सड़क आदि का नक्शा बनाकर दुकान और भू-खंड के लिए प्लाटिंग आदि बना दिया है।
विज्ञापन


जमीन की कीमत को लेकर किसान हाईकोर्ट चले गए थे। इसके चलते ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने के लिए परेशानी खड़ी हो गई थी। अब हाईकोर्ट से अनुमति मिलने पर बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने ट्रांसपोर्ट नगर को नए सिरे से विकसित करने के लिए रणनीति बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने के लिए करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां पर भू-खंड की नीलामी को लेकर तैयारी कर ली है। प्राधिकरण ने नीलामी के लिए 54, 72 और 375 मीटर के कुल 108 भू-खंड की नीलामी करने का निर्णय लिया है।


ट्रांसपोर्ट नगर में 14 और 15 जुलाई से तीन चरणों में भूखंडों की नीलामी की जाएगी। नीलामी के बाद लोगों को 15 दिन का समय 25 फीसदी राशि जमा करने को समय दिया जाएगा। प्राधिकरण का प्रयास है कि शीघ्र ही शेष भूखंडों की नीलामी कर ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित किया जा सके- इंदु प्रकाश सिंह, विशेष अधिकारी, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed