फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   योगी राज में भी कांवड़ियों के लिए नहीं बजेंगे डीजे

योगी राज में भी कांवड़ियों के लिए नहीं बजेंगे डीजे

Tue, 11 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
योगी राज में भी कांवड़ियों के लिए नहीं बजेंगे डीजे
योगी राज में भी कांवड़ियों के लिए नहीं बजेंगे डीजे
विज्ञापन


सपा-बसपा सरकार में कांवड़ के दौरान डीजे पर प्रतिबंध का विरोध करने वाली भाजपा की सरकार में भी डीजे पर प्रतिबंध जारी रहेगा। जिलाधिकारी ने डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकानें पूर्ण रूप से बंद, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, मेडिकल टीम नियुक्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
सपा सरकार में कांवड़ यात्रा पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का भाजपा और हिंदूवादी संगठन विरोध करते थे।

भाजपा नेता इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताते थे, लेकिन भाजपा की योगी सरकार में भी कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध जारी रहेगा। जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


निर्देश दिए कि इस बार कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी और पहले की तरह ही डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 17 जुलाई से 21 जुलाई तक अंडा, मीट की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। जलाभिषेक होने वाले मंदिरों के आसपास मेडिकल टीम नियुक्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण स्थानों पर ट्रैफिक की समस्या से बचने के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। निर्माण अफसरों को कांवड़ यात्रा में पड़ने वाली सड़क के गड्ढे भरवाने के निर्देश दिए गए। प्रकाश के लिए सड़कों पर लाइटें लगाने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा जलाभिषेक वाले मंदिरों के आसपास सफाई-प्रकाश की व्यवस्था उचित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसएसपी मुनिराज जी., एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्रा, एडीएम वित्त ब्रजेश कुमार, सीएमओ डॉ. केएन तिवारी, एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन, एसपी देहात पीके तिवारी, ईओ एके सिंह आदि रहे।

कांवड़ यात्रा: सड़कें बढ़ाएंगी कांवड़ियों की मुश्किलें
कांवड़ लेकर लौटने पर शिवभक्तों की राह में सड़कें रोड़ा बनेंगी। शिवभक्तों को गड्ढा युक्त सड़कों से गुजरना होगा। शहर की तमाम सड़कों में गड्ढे हो रहे हैं। तमाम सड़कें उखड़ चुकी हैं। सरकार के गड्ढा मुक्ति अभियान का भी शहर की सड़कों पर कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है।

21 जुलाई को महाशिवरात्रि का त्योहार है। महाशिवरात्रि से पहले करीब 18 जुलाई से कांवड़ियों का आगमन शुरू हो जाएगा। कांवड़ियों की सुविधा के लिए अब तक प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। शहर की अधिकांश सड़कें उखड़ी पड़ी हैं।

शिवभक्तों को गड्ढे में तब्दील सड़कों से ही गुजरना पड़ेगा। नगर के आवास विकास, जिला अस्पताल रोड, दिल्ली रोड, अनूपशहर रोड, शिकारपुर बाईपास रोड आदि सड़कों में गड्ढे हो रहे हैं।

कांवड़ियों की सुविधा पर प्रशासनिक अफसर भी मौन साधे हुए हैं। अफसरों का दावा है कि कांवड़ यात्रा से पहले ही गड्ढों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

कूड़े-बदबू के बीच से गुजरेंगे कांवड़िए
सावन मास में कांवड़िए कूड़े और गंदगी के बीच से गुजरेंगे। डीएम के आदेश के बाद भी पॉटरी नगरी में सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। दरअसल, बदहाल सफाई व्यवस्था देख भड़कीं डीएम ने सफाई कर्मियों को जमकर फटकार लगाते हुए कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी थी।

पालिका में पड़े सफाई के संसाधन मरम्मत के अभाव में जंग खा रहे हैं। गौरतलब हो कि डीएम डॉ. रोशन जैकब ने तीन दिन पहले नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया था।

इस दौरान डीएम ने शहर में गंदगी और कूड़ा कचरा फैला देख सफाई कर्मियों को सुधरने की नसीहत दी थी, लेकिन उनके निर्देशों के तीन दिन बाद भी हालात जस के तस हैं। नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से रामभरोसे है।

खास बात यह है कि जंक्शन रोड, अस्पताल रोड आदि स्थानों से सावन माह में कांवड़िए जल लेने रवाना हाेंगे। सफाई न होने से उन्हें गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ेगा। मामले में एडीएम वित्त ने बताया कि वह एसडीएम खुर्जा से बात कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने का प्रयास करेंगे।

बिना बिजली कैसे होगी कांवड़ यात्रा
भाजपाइयों ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सभी नेताओं के सामने गुलावठी में विद्युत अव्यवस्था पर रोष प्रकट किया। थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में भाजपा नेता संजीव तेवतिया ने विद्युत अव्यवस्था का मुद्दा उठाया।

कहा कि गुलावठी में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति के आदेश हैं, परंतु अघोषित कटौती के कारण मात्र छह-सात घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंहल, रमेश चंद जैन, महेश वर्मा आदि ने भी विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की।

वहीं भाजपा नेता ग्राम खुशहालपुर के प्रधान सतपाल सिंह ने नगर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। सतपाल सिंह का कहना था कि एसडीएम द्वारा मुख्य मार्गों से जो अतिक्रमण हटाये गए थे वे पुन: काबिज हो गए हैं। कांवड़ यात्रा के चलते उन्हें हटाया जाए।

बिजली कटौती से थाने का कार्य भी प्रभावित रहा। मंगलवार दोपहर इन्वर्टर भी जवाब दे गया। इसके कारण कंप्यूटर बंद हो गए और एक घंटे तक आपूर्ति सुचारु होने का इंतजार करती रही।

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन द्वारा हाईवे 235 पर धौलाना बस स्टैंड से मकबरा वाली मस्जिद तक कांवड़ियों की सुविधा के लिए रस्सी का अस्थाई डिवाइडर बनवाने की भी बात कही गई।


सीएचसी में अलग से लगेगा काउंटर
शिव भक्तों की सेवा के लिए सरकारी अस्पताल में अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है, जो कि 24 घंटे कार्य करेगा। सीएमएस एपी सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को चिकित्सा प्रदान करने के लिए अस्पताल में अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है। बताया कि शिव भक्तों के लिए खोला गए काउंटर पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed