{"_id":"5965009a4f1c1b185e8b45eb","slug":"14997915754-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में भागीदारी को करना होगा ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में भागीदारी को करना होगा ऑनलाइन आवेदन
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार मेले में भागीदारी को करना होगा ऑनलाइन आवेदन
जिला सेवायोजन कार्यालय में 20 जुलाई को लगने वाले रोजगार मेेले में वही बेरोजगार युवक-युवती भागीदारी कर सकेंगे, जो विभाग की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन आवदेन करवाएंगे। आवेदन के लिए वेबसाइट खुली हुई है और यह कार्य 19 जुलाई तक किया जा सकेगा।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी अजय कृष्ण यादव ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा की कंपनियों के माध्यम से 20 जुलाई को कार्यालय में रोजगार मेला लगाने जा रहा है।
रोजगार मेले में गाजियाबाद की कंपनी बेरोजगार युवाओं को लॉन आफिसर और फील्ड आफिसर बनाकर रोजगार देगी। नोएडा की एक इंश्योरेंस कंपनी मैनेजर की पोस्ट पर और दिल्ली की एक कंपनी जिले के बेरोजगार युवाओं को कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव बनने का मौका देगी।
विज्ञापन
इसके लिए योग्यता इंटर से ग्रेजुएट होगी और 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में उन्हीं युवाओं को भागीदारी करने का मौका मिलेगा, जिनका विभाग में पंजीकरण होगा। इसके साथ ही मेले में शामिल होने को युवक-युवतियों को विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.सेवायोजन.यूपी.एनआईसी.इन पर आवेदन करना होगा।
आवेदन 19 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद वेबसाइट लॉक हो जाएंगी और आवेदन करने वाले युवक-युवतियों की लिस्ट भी प्राप्त कर ली जाएगी। उन्होंने रोजगार मेले में भागीदारी करने वाले युवक-युवतियों से जल्द से जल्द अपना आवेदन करने का आह्वान किया है।