{"_id":"5963c0114f1c1b800c8b474d","slug":"14997095179-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिबाई एक्सईएन के खिलाफ चीफ ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिबाई एक्सईएन के खिलाफ चीफ ने बैठाई जांच
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिबाई एक्सईएन के खिलाफ चीफ ने बैठाई जांच
पावर कारपोरेशन में तैनात एक्सईएन के खिलाफ चीफ इंजीनियर ने जांच बैठा दी है। गोपनीय शिकायत के आधार पर एक्सईएन डिबाई की जांच के लिए एसई सर्किल द्वितीय को आदेश दिए गए हैं।
पूरा मामला वित्तीय अनियमितता से जुड़ा बताया जा रहा है। चीफ ने 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट तलब की है। एक शिकायतकर्ता द्वारा डिबाई एक्सईएन के खिलाफ चीफ इंजीनियर से गोपनीय शिकायत की गई।
गोपनीय शिकायत के आधार पर चीफ इंजीनियर ने अधीक्षण अभियंता को मामले की जांच सौंपी है। सूत्रों का दावा है कि पूरा मामला वित्तीय अनियमितता से जुड़ा हुआ है, हालांकि अफसर गोपनीय शिकायत का हवाला देकर शिकायत बताने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर ने 15 दिन के भीतर मामले की रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। अधीक्षण अभियंता ओपी यादव का कहना है कि गोपनीय शिकायत के आधार पर चीफ इंजीनियर ने उन्हें मामले की जांच सौंपी है।
तय समय में जांच पूरी कर आख्या सौंप दी जाएगी। वहीं एक्सईएन डिबाई पंकज कुमार का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह किसी भी प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं।