{"_id":"5963be4f4f1c1bc20a8b46cb","slug":"14997090678-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भरवा लें तेल, कल बंद रहेंगे पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भरवा लें तेल, कल बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज भरवा लें तेल, कल बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
रोजाना तेल मूल्य निर्धारण के विरोध में आज रात 12 बजे से पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर चले जाएंगे। पंप संचालक एसोसिएशन और सरकार के बीच सहमति नहीं बन सकी है। पेट्रोल पंप संचालक ने हड़ताल का निर्णय किया है। ऐसे में आप आज ही वाहनों में डीजल पेट्रोल भरवाकर निश्चिंत हो जाए।
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में रोजाना निर्धारण का नियम कर दिया है। पेट्रोल पंप संचालक इसका विरोध कर रहे हैं। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि रोजाना मूल्य निर्धारण कर पाना व्यावहारिक नहीं है। पंप संचालकों ने 12 जुलाई से हड़ताल का एलान किया था।
एसोसिएशन और सरकार के बीच कई राउंड की बातचीत भी हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। पंप संचालकों ने हड़ताल का निर्णय किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में 100 पेट्रोल पंप हैं। यहां हर रोज 70 से 80 टैंकर डीजल और पेट्रोल की खपत होती है।
विज्ञापन
हड़ताल से संचालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ेेगा। लेकिन पंप संचालक हड़ताल पर जाएंगे। एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद खुर्शीद बर्नी का कहना है कि रोजाना मूल्य निर्धारण के विरोध में पेट्रोल पंप संचालक 12 जुलाई से हड़ताल पर रहेंगे।
रोजाना मूल्य निर्धारण से पेट्रोल पंप संचालकों को लाखों रुपये की क्षति उठानी पड़ रही है। पंपों में मारपीट तक की नौबत आ रही है। पंपों को डिजिटल किए बगैर आदेश ठीक नहीं है।
धमेंद्र शर्मा, अध्यक्ष जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन