{"_id":"5963be4d4f1c1b817e8b471d","slug":"149970906517-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज शुरू होगा पौधरोपण कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज शुरू होगा पौधरोपण कार्यक्रम
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आज शुरू होगा पौधरोपण कार्यक्रम
जिले में पौधरोपण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम लगातार 18 जुलाई तक चलेगा। वन विभाग ने कार्यक्रम की तिथि जारी कर दी हैं। 14 जुलाई को गांव कोटा में आयुक्त पौधरोपण करेंगे।
यह जानकारी डीएम डॉ. रोशन जैकब ने सोमवार को कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में देते हुए बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम आयुक्त के आदेश पर शुरू किया जा रहा है।
डीएम ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न विभागों के अफसर और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। कार्यक्रम की शुरुआत 11 जुलाई को अनूपशहर से होगी।
विज्ञापन
इस दौरान सात लाख 11 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके बाद 12 जुलाई को वलीपुरा गेस्ट हाउस, खुर्जा के चकोर क्षेत्र, बाईपास रोड, काली नदी बंदे के पास, शिकारपुर रोड, बुलंदशहर-गुलावठी मार्ग व मऊखेडा में पौधरोपण होगा।
13 जुलाई को तहसील स्याना के गांव कोडा शमशाबाद और गुलावठी-कुचेसर मार्ग पर पौधे रोपित किए जाएंगे। 14 जुलाई को बराल-गुलावठी मार्ग और 15 जुलाई को खुर्जा-झाझर रोड पर पौधे लगाए जाएंगे।
16 जुलाई को बुलंदशहर-झाझर मार्ग, 17 जुलाई को डिबाई रामघाट रोड, नरौरा-रामघाट रोड व बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग के साथ शहरी क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम होगा।
इसी तरह 18 जुलाई को बीबीनगर-स्याना मार्ग और बुलंदशहर-स्याना मार्ग पर पौधे लगाए जाएंगे। बैठक में सीडीओ जसजीत कौर के अलावा वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।