{"_id":"5963bd214f1c1bc20a8b46aa","slug":"149970876514-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेडियो सिखेंगे परिषदीय स्कूल के बच्चे ‘अंग्रेजी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रेडियो सिखेंगे परिषदीय स्कूल के बच्चे ‘अंग्रेजी’
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रेडियो से अंग्रेजी सीखेंगे स्कूली बच्चे
अब परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी अंग्रेजी सीखने के साथ आसानी से बोल पाएंगे। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक ने रेडियो के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के लिए आओ अंग्रेजी सीखें कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।
इस कार्य में यूनीसेफ का सहयोग होगा। 17 जुलाई से रेडियो पर लगातार 90 एपीसोड प्रसारित होंगे। इस बारे में आदेश मिलने पर अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है।
बीएसए कार्यालय को राज्य परियोजना निदेशक का आदेश मिला है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को रोचक ढंग से अंग्रेजी सिखाने के लिए 17 जुलाई से आओ अंग्रेजी सीखें रेडियो कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।
इसका प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से सुबह 10.45 बजे से 11 बजे तक निर्धारित है। यह कार्यक्रम खासकर कक्षा छह के बच्चों के लिए है। मगर, यह कार्यक्रम कस्तूबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के साथ समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी संचालित होना है।
विज्ञापन
इसके लिए शिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिले में यह प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू होगा। प्रशिक्षण में अंग्रेजी टीचर और वार्डन की उपस्थिति जरूरी होगी। स्कूल में रेडियो चलाने के लिए भी एक शिक्षक की ड्यूटी निर्धारित होगी।
नहीं चलेगी मनमानी
राज्य परियोजना निदेशक से मिले आदेश में साफ निर्देश दिए गए हैं कि आओ अंग्रेजी सीखें कार्यक्रम में किसी तरह की मनमानी नहीं चलेगी। इस कार्य को लेकर सभी शिक्षकों की जिम्मेदारी होगी।
सभी स्कूलों में रेडियो जरूरी हो और 15 मिनट के एपीसोड से पहले शिक्षकों को उपस्थित छात्रों की संख्या आदि का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज करना होगा। जिला स्तरीय अफसर लगातार निरीक्षण करेंगे।
यदि किसी स्कूल में रेडियो नहीं मिला और कार्यक्रम का प्रसारण नहीं हुआ तो संबंधित स्कूल के शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई तय है।
परिषदीय स्कूलों में रेडियो पर शुरू होने वाले आओ अंग्रेजी सीखें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। सभी अफसरों को राज्य परियोजना निदेशक के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्यक्रम से बच्चों को अंग्रेजी सीखने और बोलने में मदद मिलेगी। - जसजीत कौर, सीडीओ