{"_id":"595fdc814f1c1b553f8b461f","slug":"14994546494-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम ने कालीनदी मार्ग की एक घंटा रोकी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम ने कालीनदी मार्ग की एक घंटा रोकी रफ्तार
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम ने कालीनदी मार्ग की एक घंटा रोकी रफ्तार
बुलंदशहर में अव्यस्थित यातायात के चलते कहां जाम लग जाए। इसका किसी को पता नहीं होता। जाम लगवाने में पुलिस भी मददगार बन रही है, क्योंकि दिन में नो-एंट्री होने के बावजूद भी अवैध वसूली कर भारी वाहनों को शहर में प्रवेश दे देते हैं।
यहीं कारण रहा कि शुक्रवार को कालीनदी पर लगे जाम ने एक घंटा शहर की रफ्तार रोक दी। जाम लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलने के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार को करीब 12 बजे नो एंट्री में ट्रक घुस गया और ट्रक सड़क किनारे खड़ा होने से जाम की समस्या बन गई। देखते ही देखते कालीनदी मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया। मगर, वाहनों की लंबी लाइन और बेतरतीब वाहनों को देख पुलिस के भी पसीने छूट गए। इस कार्य में करीब एक घंटे का समय लग गया और जाम खुलने के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली।