{"_id":"595f6eb64f1c1b01558b461c","slug":"14994265428-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में पीएसी के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में पीएसी के जवान की मौत
Updated Fri, 07 Jul 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में पीएसी के जवान की मौत
कस्बा औरंगाबाद स्थित दरगाह से घर लौट रहे पीएसी के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं उसके साथ स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
गढ़मुक्तेश्वर के नई बस्ती राजीव नगर निवासी कैलाशचंद (45) बृहस्पतिवार दोपहर औरंगाबाद स्थित दरगाह से स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ उनका भांजा हरिओम भी था।
दोपहर लगभग तीन बजे सनराइज स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे पीएसी जवान कैलाशचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भांजा हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर कोतवाल कंचन चौधरी मौके पर पहुंचीं और घायल को अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि कैलाशचंद पीएसी की नौवीं बटालियन में तैनात थे। घटना की रिपोर्ट पुत्र मूलचंद ने स्याना कोतवाली में दर्ज कराई है।