{"_id":"595f6eb04f1c1b1c458b487e","slug":"149942653520-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरालियों अतिरिक्त दहेज न मिलने पर महिला को बुरी तरह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरालियों अतिरिक्त दहेज न मिलने पर महिला को बुरी तरह पीटा
Updated Fri, 07 Jul 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने महिला को बुरी तरह पीटा
दहेज की मांग पूरी न होने पर नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को उसके ससुरालियों ने बुरी तरह पीटा। सूचना पर पहुंचा महिला का भाई उसे अपने घर ले आया।
आरोपी ससुराली अतिरिक्त दहेज के रूप में तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। भाई ने बहनोई समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
मोहल्ला साठा निवासी दानिश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बहन का निकाह तीन साल पहले नरसलघाट निवासी सोनू से हुआ था।
शादी में पिता ने हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया था। बावजूद इसके ससुरालीजन खुश नहीं थे। वे अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करते थे।
मांग पूरी न होने पर बहन को आए दिन प्रताड़ित करते थे। तीन जुलाई की शाम सात बजे पति सोनू, ससुर ईदू, सास अनवरी और ननद शहना ने एक बार फिर मारपीट की।
सूचना पर जब वह पहुंचा तो बहन को मायके में ले आया। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।