{"_id":"59569d9c4f1c1b423b8b485f","slug":"14988487152-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम: उपभोक्ता का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम: उपभोक्ता का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है...
Updated Sun, 02 Jul 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंट्रोल रूम: डायल किया गया मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है
जनपद में फर्जी रिपोर्टिंग का खेल थम नहीं रहा है। पावर कारपोरेशन और पशुपालन विभाग के अफसरों ने बैठक में वाहवाही लूटने के लिए डीएम को कंट्रोल रूम के ऐसे नंबर बता दिए, जिन पर संपर्क ही मुश्किल है।
पिछले दिनों डीएम ने पीडब्ल्यूडी, पावर कारपोरेशन और पंचायत राज विभाग समेत तमाम अधिकारियों को फर्जी रिपोर्टिंग से बाज आने की नसीहत की थी। इसके बावजूद अफसर सुधरने को तैयार नहीं हैं।
शुक्रवार को डीएम डॉ. रोशन जैकब कलक्ट्रेट सभागार में दैवीय आपदा और बाढ़ के संबंध में अफसरों के साथ बैठक कर रही थीं। उन्होंने अफसरों को आपदा से निपटने के लिए तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन और पशुपालन विभाग के अफसरों ने वाहवाही लूटने के लिए तैयारी पूर्ण होने का दावा करते हुए कंट्रोल रूम के नंबर डीएम को गिना दिए। पावर कारपोरेशन ने कंट्रोल रूम का नंबर 9412229110, 05732-286415 और पशुपालन विभाग के अफसरों ने
आपातकालीन में हेल्पलाइन नंबर 05732-235071 बताया। अमर उजाला ने हेल्पलाइन का सच और अफसरों के दावे का पता लगाने के लिए कंट्रोल रूम का नंबर डायल किया तो पावर कारपोरेशन का हेल्पलाइन नंबर स्विॅच ऑफ मिला।
पावर कारपोरेशन का दूसरा नंबर रिसीव नहीं हुआ और पशुपालन विभाग का नंबर व्यस्त था। इन नंबरों को एक नहीं बल्कि अलग-अलग समय पर कई बार मिलाया गया लेकिन संपर्क किसी से नहीं हो सका।
इस संबंध में एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि अफसरों को अपना रवैया सुधारना होगा। किसी भी हाल में गलत रिपोर्टिंग नहीं चलेगी। ऐसा किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।