फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पंचायत में डीएफसीआई के खिलाफ किसानों ने भरी हुंकार

पंचायत में डीएफसीआई के खिलाफ किसानों ने भरी हुंकार

Tue, 02 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
पंचायत में डीएफसीआई के खिलाफ किसानों ने भरी हुंकार
पंचायत में डीएफसीआई के खिलाफ किसानों ने भरी हुंकार
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। फ्रेट कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने पंचायत कर डीएफसीआई के खिलाफ हुंकार भरी। किसानों ने कहा कि निर्माण कंपनी ने बुल्डोजर चलाकर 13 दुकानें तोड़ दी, लेकिन अभी तक उसका मुआवजा उन्हें नहीं दिया गया। अगर मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन की धार और तेज की जाएगी।

सोमवार को जंक्शन स्थित ओवरव्रिज के नीचे किसानों ने पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में 22 गांवों से आए किसानों ने हिस्सा लिया। पंचायत का संचालन करते हुए किसान संघर्ष समिति के महासचिव अजय चौधरी ने कहा कि निर्माण कंपनी डीएफसीआई किसानों के सब्र का इम्तिहान न ले। अधिकारियों ने किसानों का कोई भी भुगतान समय पर नहीं किया है। खुद वादा करके पीछे हट गए हैं। पंचायत में मौजूद किसानों ने कहा कि उचित मुआवजा दिए बिना सरकार और डीएफसीआई के अधिकारी किसानों की जमीन जबरन छीनना चाहते हैं। जंक्शन क्षेत्र में बुल्डोजर चलाकर 13 दुकानें तोड़ दी गईं, लेकिन दुकान मालिकों को उनका मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया। किसानों ने कहा कि अगर मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन उग्र हो सकता है। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। पंचायत में किसान मीर सिंह, विजेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह सोलंकी, जगपाल सिंह, शोरन सिंह, ठा. उदयवीर सिंह आदि को सम्मानित किया गया। पंचायत की अध्यक्षता उदयवीर सिंह ने की। निहाल सिंह, किरनवती देवी समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed