{"_id":"5b9c06c4867a557f6c068631","slug":"141536952004-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से 6 वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से 6 वर्षीय मासूम की मौत
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से छह वर्षीय मासूम की मौत
जहांगीरपुर। क्षेत्र के गांव चिंगरावली में बुखार से मासूम की मौत हो गई। पिछले चार दिनों से वह बुखार से पीड़ित था। परिजन निजी चिकित्सक से उसका उपचार करवा रहे थे।
मेरठ के पूंठा गांव निवासी राजू का छह वर्षीय बेटा अजय अपनी मां कोका के साथ ननिहाल जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव चिंगरावली आया था। पिछले चार-पांच दिनों से उसे बुखार था। परिजन निजी चिकित्सक से उसका इलाज करवा रहे थे। शुक्रवार दोपहर अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। उसके बाद परिजन उसे दोबारा चिकित्सक के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शादी के 17 साल बाद पैदा हुआ अजय अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब एक दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। बच्चे की मौत से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं गांव में बने प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में आज तक कोई स्टाफ न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हैं। उपचार के लिए मरीजों को खुर्जा-बुलंदशहर स्थित अस्पतालों में ले जाना पड़ता है।