{"_id":"64d2736bf0319bff4c049a06","slug":"132-lakh-cusecs-of-water-released-from-bijnor-alert-in-areas-along-ganga-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-2698-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बिजनौर से छोड़ा गया 1.32 लाख क्यूसेक पानी, गंगा किनारे के क्षेत्रों में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बिजनौर से छोड़ा गया 1.32 लाख क्यूसेक पानी, गंगा किनारे के क्षेत्रों में अलर्ट
विज्ञापन
अनूपशहर में गंगा नदी मेंं जल स्तर बढ़ने से घाट के पार पहुंचा पानी। - संवाद...
अनूपशहर/ नरौरा। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 13 हजार क्यूसेक की बढ़ोतरी हुई है। जबकि बिजनौर बैराज से 1.32 लाख क्यूसेक पानी और छोड़े जाने के कारण गंगा किनारे के क्षेत्रों में अलर्ट घोषित किया गया है। अनूपशहर में सुरक्षा की दृष्टि से तीन बाढ़ चौकी और कंट्रोल रूम को फिर से संचालित कर दिया गया है।
पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में फिर से इजाफा हो रहा है। अब स्थिति यह है कि अनूपशहर के गंगा घाटों पर फिर से पानी आ गया है। वहीं मंगलवार दोपहर बिजनौर बैराज से करीब 1.32 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण अगले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना है। जबकि सोमवार को नरौरा बैराज पर गंगा का जलस्तर 135860 क्यूसेक प्रति सेकेंड था, जो अब बढ़कर 148062 क्यूसेक प्रति सेकेंड हो गया है। इसमें से 132846 क्यूसेक प्रति सेकेंड के हिसाब से पानी की निकासी की जा रही है।
फिलहाल अनूपशहर में गंगा का जलस्तर आरती स्थल प्लेटफार्म से आगे शनिदेव मंदिर तक पहुंच गया है। आपात स्थिति में लोगों की सहायता के लिए तहसील प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही तीन बाढ़ चौकी भी स्थापित की हैं। एसडीएम अनूपशहर नवीन कुमार ने बताया कि बाढ़ के हालात को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर 7535829932 जारी दिया है। इसके साथ ही अहार, गांव सिरौरा और अनूपशहर में एक-एक बाढ़ चौकी स्थापित की हैं। इसके अलावा लेखपालों को दोबारा से गंगा किनारे के गांव की हालातों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गंगा की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसानों से भी अपील है कि गंगा के किनारे के खेतों में पशुओं को चराने के लिए न जाएं। हालात अभी नियंत्रण में हैं। - विवेक कुमार मिश्र, एडीएम वित्त