{"_id":"5c6857f5bdec22691d36d426","slug":"131550342133-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार गई किशोरी के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार गई किशोरी के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार गई किशोरी के साथ छेड़छाड़
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में शोहदों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरी ओर एंटी रोमियो दल भी ठंडे बस्ते में है। शुक्रवार को घर से बाजार जा रही किशोरी के साथ दो आरोपी युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री शुक्रवार को घर से बाजार जा रही थी। इस दौरान रास्ते में मोहल्ला सुशीला विहार निवासी युवक अरबाज व शादान ने उसे रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। आरोप है कि किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई भी की। पीड़िता के शोर मचाने पर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता ने अपने घर पहुंच कर परिजनों को सारी घटना बताई। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक शादान व अरबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।