फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अब गोबर से बनेगी सीएनजी

अब गोबर से बनेगी सीएनजी

Sat, 09 Sep 2017 10:12 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
अब गोबर से बनेगी सीएनजी
अब गोबर से बनेगी सीएनजी
विज्ञापन

- बुलंदशहर में लगेगा प्लांट, जगह-जगह बनेंगे गोबर बैंक
- पशुपालकों को गोबर के बदले दी जाएगी सहयोग राशि
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
अब गोबर से सीएनजी का उत्पादन किया जाएगा। इसके लिए जनपद में प्लांट लगाया जाएगा। गोबर एकत्रित करने के लिए जगह-जगह गोबर बैंक बनाए जाएंगे। प्लांट में गोबर डालने वाले पशुपालकों को सहयोग राशि भी दी जाएगी। सिकंदराबाद में आयोजित अपना शहर कार्यक्रम में डीएम ने यह जानकारी दी।

नगरीय क्षेत्रों में पशुओं का गोबर समस्या का रूप लेता जा रहा है। पशुपालकों के नालियों में गोबर बहाने के कारण नाले, नालियों के चोक होने से जलभराव की समस्या आम हो गई है। जलभराव के चलते नगरवासियों को गंदगी का सामना करना पड़ता है। नगर क्षेत्र के लोग बराबर इसकी शिकायत पालिका अधिकारियों और प्रशासन से करते चले आ रहे हैं। लोगों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पालिका प्रशासन ने सिकंदराबाद में 31 और बुलंदशहर में आठ पशुपालकों को नालियों में गोबर बहाने पर नोटिस की जारी किया था। पालिका ने लापरवाही बरतने पर पशुओं के जब्त करने और डेरी पर सील लगाने की चेतावनी भी जारी की थी। शनिवार को अपना शहर कार्यक्रम में नगरवासियों की समस्या सुन रही डीएम रोशन जैकब के सामने एक बार भी पशुपालकों के नालियों में गोबर बहाने की समस्या आई। गोबर संबंधी समस्या पर डीएम ने कहा कि जनपद में गोबर से सीएनजी बनाने का प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट लगाने की योजना प्रक्रिया में है। नगर क्षेत्र में गोबर को एकत्रित करने के लिए प्वाइंट बनाए जाएंगे। जहां से गोबर को सीएनजी प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। गोबर डालने वाले पशुपालकों को सहायता राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed