{"_id":"5995d1cc4f1c1b24768b45a7","slug":"131502990796-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरारी में ढांग में दबे किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरारी में ढांग में दबे किशोर की मौत
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरारी में ढांग में दबे किशोर की मौत
खुर्जा। देहात क्षेत्र के धरारी गांव में देर शाम बोरिंग का गड्ढा खोदते वक्त मिट्टी की ढांग में दबे किशोर की मौत हो गई। देर रात जेसीबी की मदद से घंटों मशक्कत के बाद किशोर का शव निकाला गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया है।
देहात क्षेत्र के धरारी गांव निवासी संजय (16) सुशील जंगल में अपने परिवार के सदस्यों के साथ बोरिंग का गड्ढा खोद रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लगभग 20 फीट तक गड्ढा खोदने के बाद संजय गड्ढे में नीचे उतरकर मिट्टी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी की ढांग गिर गई। किशोर ढांग के नीचे दब गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तहसील के अफसर और पुलिस ने देर रात तक जेसीबी की मदद से मिट्टी हटवाई। घंटों मशक्कत के बाद संजय का शव मिला।