{"_id":"6803d2ecd86f35c3230c0585","slug":"13-vehicles-including-8-e-rickshaws-were-seized-14-were-fined-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-132726-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आठ ई-रिक्शा समेत 13 वाहन सीज, 14 का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आठ ई-रिक्शा समेत 13 वाहन सीज, 14 का काटा चालान
विज्ञापन
ई-रिक्शा पर कार्रवाई करते एआरटीओ प्रवर्तन। स्त्रोत - परिवहन विभाग
बुलंदशहर। जिले की सड़कों पर अनधिकृत एवं बिना दस्तावेज संचालित हो रहे वाहनों पर कार्रवाई का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। संभागीय परिवहन विभाग के अफसरों ने नगर क्षेत्र में अभियान चला आठ ई-रिक्शा समेत 13 वाहन सीज किए। साथ ही 14 दोपहिया वाहनों का चालान काटने की कार्रवाई की।
इन सभी पर विभाग ने 1.26 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि नगर क्षेत्र में बिना दस्तावेज, अनधिकृत एवं ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया।
इस दौरान बिना दस्तावेज आठ ई-रिक्शा/ऑटो, दो माल वाहक वाहन ओवरलोड, एक बस व दो कार अनधिकृत रुप से संचालित मिले। इन सभी को सीज करने की कार्रवाई की। साथ ही 14 दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट मिलने पर चालान काटने की कार्रवाई की गई। इन सभी पर एक लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।