{"_id":"5b22b6814f1c1bf66e8b81f9","slug":"121529001601-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से बिगड़ी व्यक्ति की हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से बिगड़ी व्यक्ति की हालत, मौत
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मीसे बिगड़ी व्यक्ति की हालत, मौत
चोला। राशन लेने गए व्यक्ति की लाइन में खड़ा रहने के कारण गर्मी से अचानक हालत बिगड़ गई। परिजनों ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
चौकी क्षेत्र के गांव धमैड़ानारा निवासी ऋषिपाल ने बताया कि उसका भाई डालचंद उर्फ डलवा (47वर्ष) बुधवार को गांव में डीलर के यहां राशन लेने के लिए गया था। राशन के लिए लाइन में खड़े होने के दौरान गर्मी से उसकी हालत बिगड़ गई। डालचंद को उलटियां लग गई। हालत बिगड़ने पर उसे 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। एसडीएम डा. वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले की आपूर्ति विभाग, लेखपाल को जांच के आदेश दिए है। नियमानुसार अर्थिक मदद की जाएगी।